Blog

धूम मानिकपुर मंडल में भव्य हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न, आरएसएस के 100 वर्ष और पंच परिवर्तन पर हुआ मंथन धूम मानिकपुर मंडल, गौतमबुद्ध नगर में आयोजित भव्य

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

हिन्दू सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उसके योगदान और “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री रमेश चन्द्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने एक शताब्दी की यात्रा में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने पंच परिवर्तन—व्यक्तिगत आचरण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और पारिवारिक मूल्यों—को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।
विशिष्ट अतिथि महेश शर्मा जी, पुजारी शिव मंदिर, ने संस्कार और हिन्दुत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार परिवार और नैतिक शिक्षा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में भारतीय परंपराओं, आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों को अपनाएं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे श्री धनेश शर्मा जी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं और राष्ट्रहित में सामूहिक जागरूकता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button