गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे-लुहारली टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन:-
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

GAEPL लुहारली टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत समापन समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री संजय कुमार पाल, एटीआई श्री सत्येन्द्र राठी तथा NHAI के स्वतंत्र प्रभारी श्री राघवेंद्र त्रिपाठी एवं श्री पंकज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यालय से सीनियर सेफ्टी मैनेजर श्री रोहित छाबड़ा, प्रोजेक्ट हेड श्री अनुराधा सिंह, सेफ्टी मैनेजर श्री दयानंद वर्मा, प्लाजा मैनेजर श्री उत्तम सिंह, SKM प्रोजेक्ट मैनेजर श्री विनीत सिंह सहित टोल प्लाजा की समस्त टीम ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी मैनेजर के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात प्रोजेक्ट हेड श्री अनुराधा सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरणादायक सड़क सुरक्षा संदेश दिए।

कार्यक्रम के दौरान टोल प्लाजा पर सुरक्षा सावधानियां, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार, सड़क सुरक्षा के गोल्डन रूल्स, दुर्घटना के गोल्डन आवर का महत्व, राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, साइन बोर्डों का वर्गीकरण तथा कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

इस मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री संजय कुमार पाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर GAEPL टीम द्वारा किए जा रहे त्वरित एवं प्रभावी इमरजेंसी रिस्पॉन्स की सराहना की। उन्होंने दुर्घटना प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम का समापन सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्टाफ द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं आम नागरिकों व परिजनों के बीच जागरूकता फैलाने की सुरक्षा प्रतिज्ञा के साथ किया गया। इस अवसर पर सेफ्टी सेल्फी अभियान भी आयोजित किया गया। साथ ही सड़क उपयोगकर्ताओं एवं टोल प्लाजा कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर जनहित का संदेश दिया गया।









