लगभग 300 करोड़ की गौचर भूमि का घोटाला अधिकारियों की मिलीभगत से वेबसिटी को किया अधिग्रहण मुख्यमन्त्री को पता तक नहीं वेद नागर
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने ज़िलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर वेबसिटी को प्राईवेट गौचर भूमि अधिग्रहण को निरस्त की माँग की गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने कहा दादरी तहसील के गाँव कचैडा की लगभग 15 बीघा से ज़्यादा पशुचर भूमि ग़ाज़ियाबाद जीडीए ओर तहसील दादरी समेत अधिकारियों ने मिलकर वेबसिटी के बिल्डर को मिलकर प्राइवेट अधिग्रहण करा दिया है मुख्यमंत्री को पता भी नही है बहूत बड़े पैमाने पर अधिकारियों की मिली भगत से गाँव कचैडा तहसील दादरी के अन्तर्गत आने वाला गाँव है
जिसकी पशुचर गौचर भूमि खाता संख्या 704 में लगभग 15 बीघा से ज़्यादा भूमि अधिकारियों की मिली भगत से ग़ाज़ियाबाद जीडीए व राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इस 704 खाता संख्या की लगभग 300 करोड़ से ज़्यादा की भुमी को प्राईवेट बिल्डर वेबसिटी को आवंटित करा दिया है जिसको लगभग 2 लाख रुपये गज बेचा जा रहा है वेद नागर ने कहा मुख्यमन्त्री योगी महाराज हर संभव गाय को बचाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से गायों की ज़मीन को ही प्राइवेट बिल्डरों को बेचा जा रहा है जिसके चलते गाय भूखी प्यासी तड़प तड़प कर मर रही है गाय कहाँ जाये गौचर भूमी से अलग बेसहारा गायों को कैसे बचाया जाए सनातन धर्म की रक्षा करने वाली गौ माता हम सभी की पूजनीय है
इतनी बड़ी प्राइवेट कम्पनी वेबसिटी को गायों की ज़मीन बेचने की अधिकारी की ऐसी क्या मजबूरी थी जो बेसहारा गायों को मरने को मजबूर कर दिया उस ज़मीन मे गौशाला क्यों नहीं बन सकती थी गाय सोसाइटी में क्यों नहीं रह सकती आज इस ज़मीन की वजह से हज़ारों बेसहारा गाय रोड़ों पर भूखी प्यासी मरने को मजबूर हो गयी है हैं माननीय मुख्यमंत्री जी गौ माता के सच्चे सपूत हैं आपने गौ माता को हमेशा समान दिलवाया है आपके होते हुए हज़ारों एकड़ ज़मीन में काटी जा रही प्राइवेट वेबसिटी सोसायटी में लाखों लोग रह सकते हैं कुत्ते बिल्ली रह सकते हैं लेकिन गाय ना रहे यह सम्भव नही है गौ रक्षा हिन्दू दल के अधिवक्ता वीरेन्द्र नागर के बताया पशुचर ज़मीन का प्राइवेट अधिग्रहण नही किया जा सकता सरकार सभी अधिकारियो पर तत्काल कार्यवाही करे अगर ऐसा नही होता तो उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया जायेगा गायों की ज़मीन गायों की गौ शाला बनाने में इस्तेमाल की जाये। साथ में दंडी स्वामी बाबा नागेन्द्र नाथ समीर भाटी सचिन नागर विजय कुमार भुरा त्यागी योगी पंडित समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।*