Blog

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्र प्रधान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे:-

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

गांव पल्ला में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री इन्द्र प्रधान के नेतृत्व में अठगाई क्षेत्र (आठ गांवों) की एक सम्पूर्ण एवं प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फिरे भगत जी (बोड़की) एवं परसराम मास्टर जी ने की, जबकि बैठक का कुशल संचालन मास्टर राजवीर जी द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में श्री इन्द्र प्रधान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को मजबूत करते हुए माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए निरंतर, संगठित और समर्पित प्रयास किए जाएंगे। यह अभियान जन-जन तक समाजवादी विचारधारा पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री इन्द्र प्रधान लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क बनाए हुए हैं और पार्टी के प्रत्येक बूथ, कार्यकर्ता एवं सहयोगी का सम्मान करने का कार्य ईमानदारी से कर रहे हैं। संगठन के लिए जिन लोगों ने निष्ठा और मेहनत से कार्य किया है, उनका सम्मान कर वे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार कर रहे हैं।

बैठक में यह भी कहा गया कि श्री इन्द्र प्रधान समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं, जिससे क्षेत्र में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

बैठक का समापन समाजवादी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता दिलाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button