थाना बादलपुर पुलिस और हत्यारोपी बदमाशो के बीच मुठभेड़ के सम्बन्ध में
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 20.06.2026 को थाना बादलपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सूचना पर थाना क्षेत्र के अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री से आगे अन्डरपास के समीप एन.टी.पी.सी कट के पास चेकिंग जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया, जिसपर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति रूकने के बजाय वाहन को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त मोटरसाइकिल फिसल गयी, जिस पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गई जवाबी कार्रवाई में दोनो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1-विवेक नागर उर्फ विक्की पुत्र राजेश्वर निवासी ग्राम अच्छेजा, थाना बादलपुर, गौ0बु0नगर उम्र करीब 27 वर्ष व 2-विशाल पुत्र राजेश निवासी रोयल सिटी, भीमा चौक के पास, ग्राम अच्छेजा, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुयी है । बदमाशो के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा .32 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर व 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद हुयी है । घायल बदमाशो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल दोनो बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके द्वारा दिनांक 19.06.2026 को अपने पड़ोसी मृतक जीवन किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उक्त घटना के संबंध में मृतक की पुत्री द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बादलपुर मु0अ0सं0 149/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत है। घायल बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।









