Blog

जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर द्वारा विश्वेश्वरैया ग्रुप में ‘रोजगार महोत्सव 2026’ के अंतर्गत भव्य करियर काउंसलिंग सत्र कराया गया आयोजित

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

गौतम बुद्ध नगर, 12 फरवरी 2026

जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर के विशेष मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के सहयोग से विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (VGI) में “रोजगार महोत्सव 2026” के अंतर्गत एक प्रभावी करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 25 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले रोजगार महोत्सव को सफल बनाना तथा अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करने, उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा स्थानीय स्तर पर अधिकतम चयन सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल रही।
इस अवसर पर विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्रों को कॉरपोरेट जगत की बदलती आवश्यकताओं, आधुनिक कौशल और रोजगार के नए अवसरों के प्रति मार्गदर्शन दिया।

सीईओ, iFishens डॉ. खुशबू सिंह ने छात्रों को केवल डिग्री पर निर्भर न रहकर व्यवहारिक ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की सलाह दी।
एजीएम, वीवो मोबाइल इंडिया डॉ. तक्षकुमार ने कॉरपोरेट क्षेत्र में सॉफ्ट स्किल्स, टीमवर्क और प्रोफेशनल एथिक्स के महत्व पर बल दिया।

नोडल कोऑर्डिनेटर, आईआईटी रुड़की (शिक्षा मंत्रालय) रितेश गोयल ने ‘डिजिटल इंडिया’ के अंतर्गत एआई (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध व्यापक संभावनाओं की जानकारी साझा की।
संस्थापक, बीएसएल कंसल्टिंग अरुण जुरेल ने वैश्विक स्तर पर रोजगार प्राप्त करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण, नेटवर्किंग और निरंतर कौशल विकास को आवश्यक बताया।

Related Articles

Back to top button