Blog

थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा, कॉल सेन्टर के माध्यम से ऑनलाइन बैटिंग ऐप पर पैसे लगवाकर ठगी करने वाला अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 01 सर्वर, 04 कम्प्यूटर सीपीयू, 03 राउटर, 10 पीएनटी फोन, 01 की-बोर्ड अंग्रेजी /रसियन भाषा व 01 सैमसंग मोबाइल फोन बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 18.01.2026 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त गोपनीय इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर कार्यवाही करते हुए MIR PEGASIS CONNECT PVT LTD कम्पनी के द्वितीय तल सेक्टर-1, नोएडा में 1XBET ऑनलाइन बैटिंग ऐप का अवैध काँल सेंटर संचालित कर भारत में प्रतिबन्धित बेटिंग ऐप के माध्यम से पैसे लगवाकर ठगी करने वाला साइबर अपराधी- अनूप श्रेष्ठ पुत्र टंक बहादुर श्रेष्ठ को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन बैटिग ऐप के माध्यम से जुआ खिलाने के कार्य में प्रयुक्त 01 सर्वर, कम्प्यूटर, राउटर, पीएनटी फोन, अंग्रेजी/रसियन भाषा की-बोर्ड व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अभियुक्त व कम्पनी के मालिकों द्वारा अब तक करोड़ों रूपयो की ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों की जानकारी की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

1XBET ऑनलाइन बेटिंग के सम्बन्ध में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर साइबर थाने में अभियोग पंजीकृत हुआ था जिसकी जानकारी i4C के माध्यम से नोएडा पुलिस को दी गई थी। i4C के टेक्नो लीगल की सहायता से अभियुक्तों के ऑफिस को ट्रेस करते हुए थाना फेस-1 पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा सेक्टर-1 नोएडा में 1XBET ऑनलाइन बैटिंग ऐप का एक अवैध कॉल सेंटर संचालित कर भारत में प्रतिबन्धित ऑनलाइन बेटिंग ऐप के माध्यम से जुआँ खिलाने के लिए भारतीय नागरिकों को प्रेरित करके और उनके पैसे लगवाकर जुआँ खिलाकर ग्राहको के पैसे डिपोजिट/ विड्राल कराने के लिए टैक सपोर्ट के नाम पर पैसे ठगते है, जो कम्पनी की वेबसाइट पर प्रदर्शित MULE ACCOUNT में पैसे लेते है तथा MONEY LAUNDERING के जरिये पैसे घुमाकर अपने खातो में प्राप्त करते है, जिससे भारत सरकार के राजस्व में क्षति पहुंचती है। बरामद सर्वर सीपीयू में ठगी से सम्बन्धित डाटा है तथा 1X BET के सम्बन्ध मे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यो में मुकदमे दर्ज है। यह ऐप वेरीफाईड ऐप नही है, बल्कि थर्ड पार्टी ऐप है जोकि APK फाईल के माध्यम से ब्राउजर से डाउनलोड कर प्रयोग किया जाता है। MIR PEGASIS CONNECT PVT LTD के PT FABLE TECHNOLOGY NUSANTARA साथ एग्रीमेंट की आड़ मे 1XBET को टेक सपोर्ट देने भारत मे प्रतिबन्धित ऑनलाइन बेटिंग ऐप की गतिविधि को प्रमोट एवं संचालित किया जा रहा है जिसका पूरा कार्य ऑनलाइन सर्वर के माध्यम से किया जा रहा है।

अभियुक्त, मई 2022 के अन्तिम सप्ताह में नेपाल से दिल्ली आया और उसके बाद में दिल्ली से मास्को(रूस) चला गया। जहाँ अभियुक्त ने ऑनलाइन प्लेटफार्म HSRU पर जाँब सर्च की, जिसके बाद कॉल सेंटर से ऑपरेटर की जाँब के लिए कॉल आया तो अभियुक्त 1XBET ऑनलाइन बेटिंग कम्पनी के आँफिस पहुँचा जहां 1XBET ऑनलाइन बेटिंग के काम के सम्बन्ध में अच्छी जानकारी होने पर अभियुक्त नवम्बर 2022 से मास्को रूस में स्थित 1XBET ऑनलाइन बेटिंग कम्पनी में करीब ढाई वर्ष तक काम किया। इसके बाद 1XBET ऑनलाइन बेटिंग कम्पनी की रसियन आँफिसर लीजा ने अभियुक्त को दिल्ली भेज दिया। फिर अभियुक्त जून 2025 को मास्को से इंडिया आ गया। 1XBET कम्पनी द्वारा पहले अभियुक्त को REDDY APP की आईडी प्रोवाइड कराकर इंडिया भेजा गया था, दिल्ली (इंडिया) आने के बाद अभियुक्त को कम्पनी वालो ने REDDY APP के माध्यम से सम्पर्क किया और खुद को दिल्ली के 1XBET कम्पनी का डॉयरेक्टर बताया तथा अभियुक्त उक्त कम्पनी में काम करने लगा।

 

Related Articles

Back to top button