Blog

दादरी  थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

तथा उनके कब्जे से आला कत्ल मोटरसाइकिल तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किए हैं एक अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है तथा घायल अवस्था में अस्पताल ले जाकर उसकी प्राथमिक इलाज कराने के बाद चारों लोगों को जेल भेज दिया गया
एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया है था

ना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत कठहैरा रोड़ शिव वाटिका कॉलोनी के पास अज्ञात शव मिलने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, पम्पलेट व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन आदि के माध्यम से प्रयास करने के उपरान्त शव की शिनाख्त गोविन्द रावल उर्फ भूरा पुत्र भूदेव निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, के रूप में हुई। इस सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के भाई गोविन्द रावल उर्फ भूरा की हत्या कर देने के सम्बन्ध में बीएनएस पंजीकृत कराया गया। गया था

इस घटना के अनावरण हेतु तत्काल 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया। गुरुवार को थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए रोहित रावल पुत्र शैलेन्द्र उर्फ शीलेन्द्र रावल नफीस पुत्र रफीक (घायल अवस्था में) को पुलिस मुठभेड़ के दौरान कोट नहर से ग्राम चक्रसेनपुर वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त 01 बाका (आलाकत्ल), एक अवैध देशी तंमचा .315 बोर मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। थाना दादरी पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित अभियुक्त धर्मन्द्र पुत्र सुरेन्द्र रावल व अभियुक्ता प्रीति देवी पत्नी गोविन्द रावल उर्फ भूरा को म्यू-2 से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त रोहित द्वारा बताया गया कि गोविन्द रावल(मृतक) उसके ही गांव का रहने वाला था, वह अपनी पत्नी प्रीति देवी के साथ दारु पीकर मार-पीट करता था। लगभग दो वर्ष पूर्व अभियुक्त रोहित के प्रीति के साथ अवैध सम्बन्ध हो गये थे। कुछ दिन पूर्व प्रीति व रोहित ने मिलकर गोविन्द को रास्ते से हटाने की ठान ली। और दिनांक 12.02.2026 को रोहित, गोविन्द को उसके घर से बुलाकर अपने मित्र धर्मेन्द्र की मोटरसाइकिल पर बैठाकर दादरी ले आया। पूर्व योजना के तहत अभियुक्त रोहित द्वारा अपने दोस्त नफीस पुत्र रफीक को चाकू लेकर जीटी रोड़ चिटहैरा पैट्रोल पम्प के पास शराब के ठेके पर बुलाया। वहां से शराब खरीदकर रोहित, नफीस व गोविन्द रावल(मृतक) द्वारा खाली पड़े प्लाट में बैठकर शराब पी गयी। जब गोविन्द शराब के नशे में धुत हो गया तो रोहित द्वारा गोविन्द के हाथ पकड़ लिये गये और नफीस द्वारा बांका से हमला करके गोविन्द को मौके पर ही मार दिया गया व शव को वही बाउन्ड्री के किनारे डाल दिया गया। घटना के बाद नफीस और रोहित अपने-अपने घर चले गये थे तथा दिनांक 15.02.26 को रोहित द्वारा अपने दोस्त धर्मेन्द्र के साथ पुन: घटनास्थल पहुँचकर डेडबॉडी को वहाँ से उठाकर छिपाने के उद्देश्य से थोडी दूर पास में ही छिपा दिया था मगर सोमवार को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत कठहैरा रोड़ शिव वाटिका कॉलोनी के पास अज्ञात शव मिलने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, पम्पलेट व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन आदि के माध्यम से प्रयास करने के उपरान्त शव की शिनाख्त गोविन्द रावल उर्फ भूरा पुत्र भूदेव निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। उक्त सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के भाई गोविन्द रावल उर्फ भूरा की हत्या कर देने के सम्बन्ध में बीएनएस पंजीकृत कराया गया।
उक्त घटना के अनावरण हेतु तत्काल 04 पुलिस टीमों का गठन किया था गुरुवार को थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त 1-रोहित रावल पुत्र शैलेन्द्र उर्फ शीलेन्द्र रावल 2-नफीस पुत्र रफीक (घायल अवस्था में) को पुलिस मुठभेड़ के दौरान कोट नहर से ग्राम चक्रसेनपुर वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त 01 बाका (आलाकत्ल), 01 अवैध देशी तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई। थाना दादरी पुलिस टीम द्वारा, घटना से संबंधित अभियुक्त 3-धर्मन्द्र पुत्र सुरेन्द्र रावल व अभियुक्ता 4-प्रीति देवी पत्नी गोविन्द रावल उर्फ भूरा को, म्यू-2 से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त रोहित द्वारा बताया गया कि गोविन्द रावल(मृतक) उसके ही गांव का रहने वाला था, वह अपनी पत्नी प्रीति देवी के साथ दारु पीकर मार-पीट करता था। लगभग दो वर्ष पूर्व अभियुक्त रोहित के प्रीति के साथ अवैध सम्बन्ध हो गये थे। कुछ दिन पूर्व प्रीति व रोहित ने मिलकर गोविन्द को रास्ते से हटाने की ठान ली। दिनांक 12.02.2026 को रोहित, गोविन्द को उसके घर से बुलाकर अपने मित्र धर्मेन्द्र की मोटरसाइकिल पर बैठाकर दादरी ले आया। पूर्व योजना के तहत अभियुक्त रोहित द्वारा अपने दोस्त नफीस पुत्र रफीक को चाकू लेकर जीटी रोड़ चिटहैरा पैट्रोल पम्प के पास शराब के ठेके पर बुलाया। वहां से शराब खरीदकर रोहित, नफीस व गोविन्द रावल(मृतक) द्वारा खाली पड़े प्लाट में बैठकर शराब पी गयी। जब गोविन्द शराब के नशे में धुत हो गया तो रोहित द्वारा गोविन्द के हाथ पकड़ लिये गये और नफीस द्वारा बांका से हमला करके गोविन्द को मौके पर ही मार दिया गया व शव को वही बाउन्ड्री के किनारे डाल दिया गया। घटना के बाद नफीस और रोहित अपने-अपने घर चले गये थे तथा दिनांक 15.02.26 को रोहित द्वारा अपने दोस्त धर्मेन्द्र के साथ पुन: घटनास्थल पहुँचकर डेडबॉडी को वहाँ से उठाकर छिपाने के उद्देश्य से थोडी दूर पास में ही छिपा दिया गया।

Related Articles

Back to top button