दादरी विधायक ने खुर्सेदपुर में एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का किया लोकार्पण
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खुर्सेदपुर में आज बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया। इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना की कुल लागत ₹1 करोड़ से अधिक है, जो क्षेत्र के नागरिकों के लिए बेहतर आवागमन और सुविधा सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। यह सड़क न केवल गांव की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से श्री प्रदीप लाला, श्री पतन चौधरी, श्री धर्मेंद्र चौधरी, श्री रोबिन, श्री एच.के. शर्मा एवं श्री विशाल नागर सहित अन्य लोग सम्मिलित हुए।
ग्रामवासियों ने इस विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार एवं विधायक का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।









