Blog

दादरी को मिली बड़ी सौगात : ₹16 करोड़ की लागत से जी.टी. रोड से रेलवे ओवरब्रिज तक सी.सी. रोड एवं नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

दादरी, गौतमबुद्ध नगर।
दादरी नगर के विकास को नई गति प्रदान करते हुए जी.टी. रोड से रेलवे ओवरब्रिज तक लगभग ₹16 करोड़ की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड एवं नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर दादरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी तथा भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर जी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना दादरी नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ जल निकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान प्रदान करेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं नाले के निर्माण की मांग की जा रही थी

,

जिसे अब प्रदेश सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। लगभग ₹16 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सी.सी. रोड एवं नाला दादरी नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और आमजन को बड़ी राहत प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की नई इबारत लिखी जा रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक क्षेत्र में आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं,

जिससे आमजन का जीवन अधिक सुगम और सुरक्षित बन सके। दादरी विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, जल निकासी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि इससे दादरी नगर के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी, दादरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती गीता पंडित जी, श्री राजीव सिंघल जी, श्री दीपक भारद्वाज जी, श्री वीरेन्द्र भाटी जी, अभिषेक कौशिक, पीयूष गर्ग, पवन बंसल, विपिन भाटी, समरपाल चौहान , वेदप्रकाश गुप्ता, रामेश्वर बंसल जी, संजय शर्मा, ज्ञान सिंह रावल, दीपक नागर , सीमा शर्मा , केशव गोयल , तरुण शर्मा , अरुण प्रधान, राजेश गोयल, पीयूष गर्ग, मनोज गोयल, नीरज राव, ज्ञान सिंह रावल,

पवन बंसल, जीतू भाटी, ईश्वर भाटी, केशव गोयल, घनश्याम भाटिया, रज्जाक अहमद, हरिश रावल, चंद्रभान, राजकुमार वर्मा, राजीव सिंघल, रामनिवास बिधूड़ी, दीपक कोरी, आरिफ खान, कविता, सीमा सिंह, राघवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में विधायक तेजपाल सिंह नागर ने सभी क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे जनहितकारी कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button