बी.एड. विभाग द्वारा नारी उत्पीड़न निवारण समिति के सौजन्य से दिनांक 20 जनवरी 2026 को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता रानी राठौर के कुशल दिशा निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को नारी उत्पीड़न के विभिन्न रूपों, कानूनी प्रावधानों तथा रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप लिंग समानता एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए यह कार्यक्रम संचालित किया गया। कार्यशाला का संचालन डॉ अमर ज्योति के द्वारा किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन नारी उत्पीड़न समिति की प्रभारी प्रो. आशा रानी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. रश्मि कुमारी ने नारी पर लिखित साहित्य एवं साहित्य में नारी की स्थिति पर प्रकाश डाला। प्रो. निधि रायजादा एवं प्रो. अनीता सिंह ने नारी उत्पीड़न से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 376 एवं पॉस्को एक्ट पर प्रकाश डाला। डॉ जूही बिरला ने नारी उत्पीड़न के प्रकार शारीरिक, मानसिक, यौनिक कानूनी सुरक्षा एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं जागरूकता अभियान, सेल्फ-डिफेंस जैसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोनिया यादव के द्वारा किया गया। कार्यशाला में डॉ. धीरज कुमार, डॉ शिल्पी एवं डॉ. रीना रस्तोगी में उपस्थित रही। कार्यशाला अत्यंत सफल रही तथा नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।









