Blog
थाना बिसरख पुलिस द्वारा रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कूटरचित दस्तावेज, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व अन्य फर्जी दस्तावेज व दस्तावेज तैयार करने के उपकरण बरामद
सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण
अभियुक्तगण अश्वनी व पवन चौधरी के द्वारा वादी से रेलवे में नौकरी दिलाने की नाम पर धोखाधडी से करीब 08 लाख रूपये ले लिये थे तथा एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर वादी को दे दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 103/2026 धारा 318(4)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही का विवरण-
थाना बिसरख पुलिस द्वारा दिनांक 11.02.2026 को अभियुक्त 1.अश्वनी सारस्वत पुत्र विनोद सारस्वत 2.पवन चौधरी पुत्र हरवीर चौधरी को रेलवे फाटक चिपियाना बुजुर्ग के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अश्वनी सारस्वत, पवन चौधरी की निशादेही पर उनके साथी आकिल उर्फ अयान पुत्र श्री जमशेद को शाहबेरी से गिरफ्तार किया गया।









