थाना बिसरख पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर फर्जी वसीयत कराने वाले वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*घटना का विवरणः*
दिनांक 15.04.2023 को वादी द्वारा थाना बिसरख पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार खसरा सं0-599 रकबा 1096 मीटर पर अभियुक्त धीरेन्द्र भाटी पुत्र स्व0 सरदार सिंह के विरूद्ध अवैध रूप से धोखाधड़ी करके फर्जी वसीयत करा लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 291/2023 धारा 420/467/468/471/120B भादवि पंजीकृत कराया गया था।
*कार्यवाही का विवरणः*
दिनांक 09.11.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर उपरोक्त मुकदमा में वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह भाटी पुत्र स्व0 सरदार सिंह को बिसरख गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
*अपराध करने का तरीकाः*
अभियुक्त द्वारा जमीनों पर अवैध रूप से धोखाधड़ी करके फर्जी वसीयत करा लेना।
*अभियुक्त का विवरणः*
धीरेन्द्र सिंह भाटी पुत्र स्व0 सरदार सिंह निवासी ग्राम बिसरख, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 52 वर्ष।









