Blog

थाना बिसरख पुलिस द्वारा शादी समारोह में गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लाईसेंसी रिवाल्वर मय एक खोखा व 5 जिन्दा कारतूस बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*

दिनांक 27.11.2023 को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत फार्म हाउस, ग्राम बिसरख में विनोद यादव पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम बिसरख की बेटी की शादी समारोह में अभियुक्त चन्द्र शेखर उर्फ शेखर यादव पुत्र चरन सिंह द्वारा अपने समधी अशोक कुमार पुत्र स्व0 शीशराम निवासी ग्राम होशियारपुर, सेक्टर-51, थाना सेक्टर-49 नोएडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके सम्बन्ध में मृतक अशोक कुमार के पुत्र की दी गई तहरीर पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0-990/2023 धारा-302/307/147/148/149/323/504/506/34/120बी भादवि पंजीकृत किया गया था।

*कार्यवाही का विवरण:*

आज दिनांक 13.12.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से उपरोक्त घटना में शामिल अभियुक्त यशपाल यादव उर्फ अशी पुत्र चरन सिंह को थाना क्षेत्र के शाहबेरी पुलिया से गौर सिटी-2 की ओर जाने वाले सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक रिवाल्वर लाइसेन्सी नं0 एफ 5119 मय एक खोखा व 5 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुए है।

*पूछताछ का विवरणः*

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 27.11.2023 को विनोद यादव की पुत्री की शादी में शेखर द्वारा अशोक कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसमें मेरे द्वारा भी फॉयर किया गया था। मैं उसी दिन मौके से भाग गया था।

*अभियुक्त का विवरणः*

यशपाल यादव उर्फ अशी पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम रझेडा, थाना सिम्भावली, जिला हापुड़ वर्तमान पता जी-246, सेक्टर-23, संजय नगर, थाना मधुवन, वापूधाम, जिला गाजियाबाद उम्र करीब 45 वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button