थाना बिसरख पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी वर्क वीजा व अन्य सामान बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 08.04.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से विदेश भेजने के नाम पर लाखो रूपये की ठगी करने वाला एक अभियुक्त इसहाक युनुस पुत्र युनुस उसमान को हिन्डन नदी पुल के पास, चार मूर्ति से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 50 फर्जी वर्क परमिट एन्ट्री पास, 03 क्रिटोनिका कम्पनी के एग्रीमेन्ट लेटर, 03 क्रिटोनिका कम्पनी के कोन्ट्रैक्ट लेटर (मालदीव), 01 फर्जी आधार कार्ड की फोटो कापी, 01 आधार कार्ड(अभियुक्त का), 01 पैन कार्ड (अभियुक्त का), 01 चैकबुक (अभियुक्त की), 03 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद हुए है।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं व्यक्तियों को कूटरचित वर्क परमिट, एन्ट्री पास, एग्रीमेन्ट लेटर, कान्ट्रेक्ट लेटर भेजकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करता था। इस काम के लिये मैं एक व्यक्ति से डेढ़ से दो लाख रुपये लेता था। जो व्यक्ति मेरा ऑफिस विजिट करने आते थे उन्हे मैं अपना फर्जी नाम संतोष बताता था और मेरे पास इस नाम का कूटरचित आधार कार्ड बनवाया हुआ था।









