Blog

थाना बिसरख पुलिस द्वारा जान से मारने की नियत से गोली चलाने वाले 02 अभियुक्तो को घटना के 12 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक पिस्टल, 03 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 16.06.2024 को अभियुक्तों द्वारा द बुल्स जिम के मालिक तथा उसके भतीजे के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से फायर किये गये। जिसमे वादी के भतीजे को पैर मे गोली लग जाने से घायल हो गया। जिसमे वादी की लिखित तहरीर पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 455/2024 धारा 307/504 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 17.06.2024 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. सुभीत नागर पुत्र जितेन्द्र नागर 2. संदीप नागर पुत्र मांगे को मिल्क लच्छी 6 प्रतिशत प्लाट एरिया से घटना मे प्रयुक्त एक पिस्टल, 03 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

Related Articles

Back to top button