Blog

थाना बिसरख पुलिस द्वारा आत्महत्या हेतु दुष्प्रेरित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 05.02.2026 को अभियुक्त आशीष पंवार पुत्र किरेन्द्र सिंह के द्वारा अपनी महिला मित्र को आत्महत्या हेतु दुष्प्रेरित किया गया जिस कारण अभियुक्त की महिला मित्र द्वारा दिनांक 05.02.2026 को अभियुक्त उपरोक्त की लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली गयी। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 90/2026 धारा 108,62 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही का विवरण-*

दिनांक 06.02.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से आत्महत्या हेतु दुष्प्रेरित करने वाला अभियुक्त आशीष पंवार पुत्र किरेन्द्र सिंह को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल मय 05 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

*पूछताछ का विवरण-*

अभियुक्त आशीष पंवार ने पूछने के दौरान बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ राधा स्काई सोसाइटी में पार्टी करने के लिए गया था। वह दोनो पिछले 5 से 6 साल से एक दूसरे को जानते थे। शादी की बात को लेकर उन दोनो में कहासुनी हो गयी थी और मृतका द्वारा कमरे में जाकर अभियुक्त के बैग में रखी लाईसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली गयी।

 

Related Articles

Back to top button