Blog

गलत दिशा में वाहन चलाने के विरुद्ध जागरूकता अभियान आयोजित

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

37वे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गाजियाबाद अलीगढ़ हाईवे पर लुहारली टोल प्लाजा के निकट आज गलत दिशा में वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान टोल प्लाजा स्टाफ द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को गलत दिशा में वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसों, जान-माल की क्षति एवं कानूनी दंड के बारे में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सही लेन का उपयोग करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

टोल प्लाजा स्टाफ ने पंपलेट वितरित कर एवं प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया। मौजूद वरिष्ठ अधिकारी बजरंग सैनी, विनीत सिंह, उत्तम सिंह, अजीत चौधरी, सोमवीर सिंह एवं सन्नी चौहान ने बताया कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

यातायात पुलिस अधिकारी संजय कुमार जी ने सभी वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button