दिनांक 03.01.2024 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0 245/2023 धारा 323/452/504/506/307 भादवि थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर में वांछित 02 अभियुक्त 1.विपिन कुमार उर्फ विप्पी पुत्र बेगराज 2.कपिल पुत्र बेगराज को ग्राम फूलपुर नहर की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का विवरणः*
थाना जारचा पुलिस द्वारा वादिया निवासी ग्राम फूलपुर, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर की तहरीर के आधार पर वादिया, वादिया के पति एवं वादिया की सास के साथ घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौच व जान लेवा हमला करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। वादिया के पति को गम्भीर चोटे आयी थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।
*अभियुक्त का विवरणः*
1.विपिन कुमार उर्फ विप्पी पुत्र बेगराज निवासी ग्राम फूलपुर, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 31 वर्ष।
2.कपिल पुत्र बेगराज निवासी ग्राम फूलपुर, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 34 वर्ष।









