आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक निरंतर एक्शन में।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*औषधि निरीक्षक ने ग्रेटर नोएडा की अजनारा गार्डन सोसायटी में स्थित दो मेडिकल स्टोर का किया औचक निरीक्षण।*
*गौतम बुद्ध नगर 11 दिसंबर 2023*
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने ग्रेटर नोएडा के अजनारा गार्डन सोसाइटी स्तिथ दो मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अपना केमिस्ट
से एक ब्लड प्रेशर की औषधि और यथार्थ मेडिकल स्टोर से एक एंटी बीओटीक औषधि का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अपना केमिस्ट द्वारा संगृहीत औषधी के बिल के साथ अन्य 7 दवाओं के क्रय विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किए गए, जिस पर मेडिकल स्टोर को सभी 8 औषधि के विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने तक के लिए 8 औषधियों के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मेडिकल स्टोर के क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि किसी भी मेडिकल द्वारा किसी बिना या अवैध लाइसेंस धारी या बिना डॉक्टर के पर्चे पर औषधि का क्रय विक्रय तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर आग्रिम कार्यवाही औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के अन्तर्गत नियमानुसार की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान आसपास के मेडिकल स्टोर शटर बंद करके भाग गए, इनकी भी जांच की जाएगी।
औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।









