Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ग्राम मायचा मे फायरिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से 01 अदद पिस्टल 32 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 26.05.2026 को वादी श्री अनिल पुत्र नैपाल सिंह नि0 ग्राम मायचा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना दादरी पर एक तहरीर बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादी व वादी के परिवार के साथ गाली गलौच करना व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया । जिस पर थाना दादरी पर तत्काल मु0अ0सं0 0236/2026 धारा 352/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

कार्यवाही का विवरण

दिनांक 26.05.2026 को वादी श्री अनिल पुत्र नैपाल सिंह नि0 ग्राम मायचा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना दादरी पर एक तहरीर बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादी व वादी के परिवार के साथ गाली गलौच करना व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया । जिस पर थाना दादरी पर तत्काल मु0अ0सं0 0236/2026 धारा 352/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया । थाना दादरी पुलिस द्वारा दिनांक 28.05.2026 को घटना मे संलिप्त 02 अभियुक्तगण 01. सुमित भाटी पुत्र श्रीचन्द भाटी नि0 ग्राम मायचा थाना दादरी जीबीएन उम्र 26 वर्ष 02.भोलू उर्फ अभिषेक पुत्र श्रीपाल नि0 ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर जीबीएन उम्र 23 वर्ष को मायचा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद पिस्टल 32 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुए । माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी है । अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button