Blog

थाना फेस 3 नोएडा पुलिस द्वारा, धोखाधडी व फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट बेचने के नाम पर करोडो रुपयो की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर

 

आज दिनांक 20.04.2024 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा, धोखाधडी व फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट बेचने के नाम पर करोडो रुपयो की ठगी करने वाले अभियुक्त कमल सिंह पुत्र स्व0 तीरथ सिंह को थाना फेस 3 पर पूछताछ के लिये बुलाया गया था। पूछताछ के बाद अभियुक्त की मुकदमा उपरोक्त में संलिप्तता पाये जाने पर अभियुक्त को धारा 419/ 420/ 467/ 468/ 471/120 बी भादवि से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर जनता के साथ प्लाट बेचने के नाम पर फर्जी व्यक्ति व दस्तावेज तैयार कर करोडो रुपये की ठगी की है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

 

Related Articles

Back to top button