योगी जी के सरकारी जमीन मुक्त 24 घंटे के आदेश के बाद 35 बीघा सरकारी भुमी पर कब्जा वेद नागर
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दादरी में लैंड जिहाद की घटना को लेकर दादरी तहसील में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने बताया सरकारी भूमि पर सुनियोजित लैंड जिहाद के चलते अवैध कब्ज़ा, प्रशासनिक संरक्षण के चलते हो रहा है यह अत्यंत गंभीर एवं चौंकाने वाला मामला है। वेद नागर ने कहा जिस जमीन पर मस्जिद को कब्रिस्तान बनाया जा रहा है

वह जमीन सरकारी कन्या वैदिक विद्यालय के नाम लगभग 35 बीघा दर्ज है जिसको दादरी तहसील के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्ज़ा के साथ साथ विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस भूमि पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के दफ़न जैसी गतिविधियां कराकर भूमि की स्थिति को बदलने का प्रयास किया गया है। यह स्थिति बिना प्रशासनिक संरक्षण के संभव नहीं है,वेद नागर ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है

कि एक ओर प्रदेश में मुख्यमंत्री 24 घंटे मे सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं दादरी में उन्हीं आदेशों की अवहेलना कर अवैध कब्ज़ों को संरक्षण दिया जा रहा है, जो शासन की नीतियों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।योगी सरकार में सरकारी जमीन पर इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न होना चिंताजनक है तथा जिलाप्रशासन की निष्क्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। यह न केवल स्थानीय जनभावनाओं के विरुद्ध है बल्कि शासन व्यवस्था को भी चुनौती है। हमारी पाँच मांगें सरकार से हैं जिनको तकाल लागू किया जाये*
मुख्य मांगें:

1. संबंधित 35 बीघा सरकारी भूमि को मुख्यमंत्री योगी के 24 घंटे के आदेश के भीतर पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
2. पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच (SIT) गठित कर तत्काल जांच प्रारंभ की जाए।
3. संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए।
4. अवैध गतिविधियों में शामिल सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
5. जांच एवं कार्रवाई की प्रगति को सार्वजनिक किया जाए।

ओर वेद नागर ने कहा यदि निर्धारित समयावधि में ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो व्यापक स्तर पर जनआंदोलन एवं उसी जमीन पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवं शासन की होगी। साथ में अशोक भाटी बंटी गुर्जर जस्सी प्रधान नितिन सोलेकी। मोनू भाटी सचिन गौतम विकास कुमार सजू मावी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।









