Blog

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने ग्राम दलेलगढ़ तहसील सदर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*गौतम बुद्ध नगर 18 अक्टूबर, 2025*

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम के निर्देशों के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने तहसील सदर के ग्राम दलेलगढ़ में खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन खेत पर पहुंचकर किसान रवि की भूमि गाटा संख्या-61 पर निर्धारित मानक 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई। परीक्षण के उपरांत 08.500 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा गांव के किसानों के साथ संवाद किया गया एवं उनकी समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल ग्राम दलेलगढ़ असीस कुमार, बीमा कंपनी एआईसी के प्रतिनिधि, संबंधित राजस्व निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button