Blog

थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त (जिला बदर) गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 04.02.2026 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा बीट पुलिसिंग की सहायता से वांछित अभियुक्त अन्नू उर्फ अभिषेक कसाना (जिला बदर) पुत्र हरेन्द्र कसाना को महर्षि आश्रम गौशाला कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर बरामद हुआ है।

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो जिला बदर अपराधी व थाना सेक्टर-39 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/26 धारा 125, 352, 351(3), 61(2), 109 बीएनएस में वांछित चल रहा था।

 

Related Articles

Back to top button