Blog

थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 12.03.2024 को थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से मु0अ0सं0 37/2024 धारा 336, 308 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम में वांछित अभियुक्त जुबैद पुत्र महफूज को थाना क्षेत्र के फलैदा अन्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

*घटना का विवरणः*

दिनांक 28.2.2024 को ग्राम खेरली भाव मे शादी के समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया था जिसके सम्बन्ध में थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 37/2024 धारा 336, 308 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत है। जिसमे सम्बन्धित अभियुक्त जुबैद पुत्र महफूज वांछित चल रहा था।

*अभियुक्त का विवरणः*

जुबैद पुत्र महफूज निवासी ग्राम खेरली भाव, थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर उम्र 21 वर्ष।

 

Related Articles

Back to top button