Blog
थाना जारचा पुलिस द्वारा एक वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
थाना जारचा पुलिस द्वारा दिनांक 24.01.2026 को ग्राम जैतवार के पास से अभियुक्त अरूण पुत्र जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल आर15 व एक अवैध देशी तमन्चा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये है। थाना जारचा पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 3/25 आर्मस एक्ट व 317(5) बीएनएस बनाम अरूण उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।









