Blog

श्री बालाजी एन्क्लेव शिव मंदिर में भव्य हिन्दू सम्मेलन व यज्ञ का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

श्री बालाजी एन्क्लेव स्थित शिव मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन एवं यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, माताओं-बहनों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत यज्ञ से हुई, जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर राष्ट्र और समाज की उन्नति की कामना की।

कार्यक्रम में ओमवीर आर्य एडवोकेट (आरडब्ल्यूए अध्यक्ष) अपनी धर्मपत्नी उर्मिला आर्या सहित यज पर यजमान के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम देव शास्त्री ने सहभागिता की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक गौतमबुद्ध नगर नेमपाल ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हिन्दू सम्मेलन समाज में एकता, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि लगभग 100 वर्ष पूर्व संघ की स्थापना समाज को संगठित करने के उद्देश्य से हुई थी और आज देश-विदेश में विभिन्न शाखाओं के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि दिगपाल ने “पंच परिवर्तन” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, परिवार व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों के पालन से देश की तस्वीर बदली जा सकती है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन गुप्ता ने की तथा अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान माताओं और बहनों ने राष्ट्रभक्ति एवं धार्मिक गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सम्मेलन में आदित्य शर्मा, राजकुमार आर्य, किरणपाल नागर, अजय भाटी, अनिता नागर, मधु ठाकुर, अजय गर्ग, नारायण विधूड़ी, कपिल, अमित, रमेश बंसल, विनोद नागर, महेंद्र कुमार, अतुल भाटी, मनोज भाटी एडवोकेट, तुषार भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक ने किया।
अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की सफलता में सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button