Blog
थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा गांजा की तस्करी करने वाली महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से कुल 10 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
आज दिनांक 22.01.2025 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से गांजा की तस्करी करने वाली महिला अभियुक्ता नूर फातिमा उर्फ साहिबा पत्नी इदरीस अहमद को महर्षि आश्रम रामलीला मैदान मंच के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के कब्जे से कुल 10 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
अभियुक्ता द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मैं अधिक मुनाफा कमाने के लिए गांजा की तस्करी/बिक्री करती हूं। अभियुक्ता के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है।









