Blog

जारचा कोतवाली क्षेत्र में 5 दिन पूर्व एक बकरी पालन करने वाले की 15 बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है घटना की शिकायत पुलिस से कर दी गई है

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है। पीड़ित अनिल कुमार ने अपनी तहरीर में बताया है कि वह अपनी जीविका बकरी पालन के द्वारा चलता है और वह 7 दिसंबर को अपनी बकरियों को पास वाले प्लॉट में बांधकर सो गया जब वह 8 दिसंबर को सोकर जागा तो उसने देखा कि उसकी 15 बकरियां अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है उसने घटना की शिकायत पुलिस से की है तथा पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है

Related Articles

Back to top button