अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा की बैठक ग्राम बंगोली, सिंम्भावली हापुड मे अयोजित हुईं। बैठक की अध्यक्षता स्वामी आत्मध्यानंद जी ने की, संचालन श्री प्रभात शर्मा जी जिला उपाध्याक्ष हापुड ने किया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
बैठक का आयोजन श्री शैलेश शर्मा जी ब्लाक उपाध्यक्ष सिंभावली ने किया। बैठक का शुभारंभ परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। बैठक में सभी से लखनऊ में 14 दिसम्बर 2023 को होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ में चलने का आवाहन किया गया। और बढ़चढ़ कर आस पास से सभी ब्राह्मणों को भी ब्राह्मण महाकुंभ पहुंचने का सकल्प लेने को कहा गया। सभी वक्ताओं ने ब्राहमण महाकुंभ के विषय में विभिन्न जानकारियां दी और कई सवालों के जवाब दिए।

और बताया कि लखनऊ में ब्राह्मण महाकुंभ पहुंचना क्यू आवश्यक है, इससे क्या सामाजिक लाभ होगा, ब्राह्मण समाज की संयोजन शक्ति व प्रदर्शन किस तरह से मानसिकता को परिवर्तित कर सकते हैं। बैठक में श्री बिजेंद्र शर्मा जी अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, श्री श्रवण शर्मा जी प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, श्री मोहन शर्मा मंडल सचिव, श्री वेद प्रकाश शर्मा जी जिला अध्यक्ष हापुड़, श्री महेश शर्मा जी जिला महासचिव हापुड़, श्री प्रभात शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष हापुड़, श्री करण शर्मा जी मंडल सचिव, श्रीमति रितु मिश्रा जी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हापुड़, श्री मुकेश शर्मा क्षेत्रीय सचिव, श्री संजय शर्मा शास्त्री जी जिला संयोजक हापुड़, श्री भगवान शर्मा जी जिला सचिव हापुड़, श्री मंगू शर्मा जी जिला संरक्षक हापुड़, श्री कैलाश चंद शर्मा जी क्षेत्रीय सचिव हापुड़, श्री राकेश कुमार कौशिक जिला मीडिया प्रभारी हापुड़, श्री आशुतोष शर्मा जी सदस्य, श्री संजीव शर्मा जी सचिव विधान सभा गढ़मुक्तेश्वर, श्री उमा शंकर शर्मा एडवोकेट अध्यक्ष विधान सभा धौलाना, श्री परमानंद शर्मा कौशिक सदस्य स्याना, श्री सोनू कौशिक अध्यक्ष ब्लाक सिंभावली, श्री ब्रजेश शर्मा सदस्य, श्री लक्ष्मी चंद शर्मा विधान सभा उपाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर, श्री मुकेश शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष, श्री रिंकू शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष हापुड़ परशुराम सेना, श्री विजेंद्र शर्मा जी जिला संयोजक हापुड़, श्री आकाश शर्मा जी नगर अध्यक्ष हापुड़, सहित अन्य गणमान्य इस बैठक में शामिल हुए।









