Blog
थाना जारचा पुलिस द्वारा फर्जी रजिस्ट्री करके ठगी करने वाला एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 20.07.206 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मु0अ0सं0 49/2026, 50/2026, 51/2026, 52/2026, 53/2026,76/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त शशिरंजन प्रसून पुत्र गया प्रसाद को लालकुँआ, गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त द्वारा सह अभियुक्तगण के साथ मिलकर मुकदमा वादी के साथ फर्जी रजिस्ट्री करके 3 करोड़ से अधिक रुपयो की ठगी की गयी थी। थाना जारचा पुलिस द्वारा पूर्व में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।









