रोटरी क्लब दादरी के सदस्यों विशेषतः महिला शक्ति कि सशक्त हस्ताक्षर रोटरी ऐनीज के द्वारा “पौधा मणिकां रोपण…
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पौधारोपण महा अभियान” का कार्यक्रम आज मिहिर भोज बालिका पी. जी. कॉलेज में किया गया I रोटरी क्लब दादरी अध्यक्ष रो. डॉ. आर. पी. शर्मा ने बताया कि क्लब ने “पौधारोपण एवं पौधा वितरण” का कार्यक्रम लगातार दस दिनों तक करने का प्रणाम लिया है जिसमें हजारों की संख्या में पौधा वितरण एवं पौधा रोपण किया जाएगा जिसका आज छठा दिन पूर्ण हुआ है Iस

चिव रो. डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि हमारा पौधा वितरण का कार्यक्रम प्रतिदिन शहर के अलग अलग स्थानों पर स्टाल्स लगाकर निःशुल्क किया जा रहा है, हमने इसी महीने की 18 तारीख़ को 13 विद्यालयों एवं एक पेट्रोल पंप पर सभी रोटरी सदस्यों द्वारा एक ही समय में सैकड़ों पौधों का रोपण का कार्यक्रम भी कर चुके हैं उसी क्रम में आज इस विद्यालय में पौधारोपण महाभियान चलाया गया है अभी पौधे वितरण का कार्यक्रम अगले चार दिन और चलेगा Iब्रा

ह्मण सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित पीताम्बर शर्मा ने वातावरण को शुद्ध और ठंडा रखने के लिये पौधों के महत्व के बारे में बच्चों को बताया और आह्वान किया कि सभी बड़ी संख्या में पौधे ना केवल लगाएंगे बल्कि उनकी देखभाल भी करेंगे I कॉलेज के सचिव ईश्वर भाटी ने रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज रोटरी क्लब के सदस्य जिन पौधों की माला को यहाँ रोपित करके जा रहे हैं विश्वास दिलाता हूँ कि एक दिन यही पौधे बड़े होंगे और इन्हीं की छाया में बैठकर हम फल भी खाएंगे I

डी. डी. जेड. रो.डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब दादरी का ये कार्यक्रम पर्यावरण सुरक्षा में एक महाभियान है I रो. डी. पी. सी.रो.कपिल शर्मा ने कहा कि पौधारोपण का ऐसा महापर्व जिसमें पौधों को लगाते समय इतना उत्साह है तो निश्चित ही इसका फल भी प्रकृति अवश्य देगी और निश्चित ही इस कार्यक्रम का परिणाम आने वाले समय में एक बाग़ के रूप में फलित होकर सामने आएगा I” कार्यक्रम में दादरी विधायक पुत्र दीपक नागर,उमेश शर्मा, संजय गोयल, डॉ रोहित शर्मा, डॉ अजय गर्ग, विनय गर्ग, नरेश सिंघल, अखिल गोयल, ऐनीज बबीता शर्मा, रूबी शर्मा, निधि, मोनिका, गरिमा, वर्षा, अंजना, सारंधा भाटी, कॉलेज की शिक्षिकाओं के साथ छात्राएं आदि भी उपस्थित रहीं I









