Blog

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट एनआईसी सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के तहत पंचम चरण की ई-लॉटरी संपन्न

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 29 मई, 2026

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गौतमबुद्धनगर अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट एनआईसी के सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के प्रावधानानुसार पंचम चरण की ई-लॉटरी के उपरांत अवस्थित देशी मदिरा की 01 दुकान, नवसर्जित देशी मदिरा की 05 दुकान एवं अव्यस्थित मॉडल शॉप की 03 दुकानें, नवसर्जित 02 दुकानें कुल 11 मदिरा दुकानों का आज ऑनलाइन आवंटन का लाईव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत देशी मदिरा की 06 दुकानों के लिए 243 आवेदन तथा मॉडल शॉप की 05 दुकानों के लिए 117 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 360 आवेदन प्राप्त हुए। ई-लॉटरी में प्राप्त आवेदनों के द्वारा लगभग 2.75 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
आयोजित लॉटरी प्रक्रिया के दौरान नामित सहायक आबकारी आयुक्त मोहन मीकिंग, पुलिस विभाग द्वारा नामित अधिकारी एवं समस्त आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button