Blog

दादरी स्टेशन से प्रयागराज स्पेशल ट्रेन चलने पर स्टेशन अध्यक्ष हेमंत कुमार को किया सम्मानित,

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी दादरी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाने में दादरी रेलवे स्टेशन अध्यक्ष हेमंत कुमार द्वारा विशेष सहयोग किए जाने को लेकर किसान मजदूर संघर्षमोर्चा संगठन द्वारा उनको पेन डायरी सोल देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर किसान मजदूर संघर्षमोर्चा संगठन के तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास का कहना है कि दादरी रेलवे स्टेशन अध्यक्ष हेमंत कुमार जो दादरी रेलवे स्टेशन से प्रयागराज अवगमन के लिए आम आदमी के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाने पर उनका आभार व्यक्त किया क्योंकि प्रयागराज जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था गाजियाबाद से जाकर एक्सप्रेस ट्रेन पड़कर जाते थे लेकिन अब अपनी दादरी से रात्रि 10:00 बजे ट्रेन पड़कर प्रयागराज आराम से जा सकते हैं क्योंकि प्रयागराज गंगा स्नान करने के लिए भी प्रॉब्लम होती थी और यह बहुत ही आसान हो गया प्रयागराज जाना,उनको आसपास जो कार्य चल रहे हैं उनको लेकर भी अवगत कराया जैसे जल भराव की सुविधा स्लीपर इधर-उधर पड़े हैं हेमंत कुमार जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी का निस्तान कर दिया जाएगा आपके लिए जो स्पेशल ट्रेन चली है इससे लोगों को जागरुक करिए ताकि कम खर्चे में प्रयागराज स्पेशल ट्रेन से जा सके क्योंकि ज्यादातर किसान अपनी फरियाद लेकर प्रयागराज कोर्ट में फरियाद लेकर जाता है इसीलिए किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक है सम्मानित करने के दौरान मनोज भाटी पाली एनसीआर अध्यक्ष किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button