
दिनांक 27.05.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा बुलंदशहर बॉर्डर स्थित समाना नहर के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया,

किन्तु स्वयं को पुलिस से घिरता देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में उक्त बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शहजाद पुत्र अकबर निवासी ग्राम कलौंदा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है।

अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की बरामद की गई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त के विरुद्ध दर्जनों अभियोग पंजीकृत है।









