Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 14/05/2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर हिमांशु भाटी पुत्र विजेन्द्र भाटी ने वादी एवं वादी के पुत्र को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से वादी के पुत्र टेकचन्द्र पर फायर किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। उक्त के संबंध में थाना जेवर पर मु0अ0सं0 155/2026 धारा 109/352/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही का विवरण-
थाना जेवर पुलिस द्वारा दिनांक 15/05/2026 को अभियुक्त हिमांशु भाटी पुत्र विजेन्द्र भाटी को सबौता अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।

 

Related Articles

Back to top button