थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत चोरी करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से 04 अदद टायर मय एलॉय व्हील, 01 जैक, 01 पाना, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार व 02 अदद नाजायज चाकू बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 11.04.2026 को वादी साबुद्दीन पुत्र जाफर निवासी नई आबादी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता आरजी गार्डन थाना दादरी गौतमबुद्धनगरद्वारा ने थाना दादरी पर एक तहरीर बाबत स्कॉरपियो नं0-UP 16 FP 1406 के चारो टायर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया । जिस पर थाना दादरी पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
कार्यवाही का विवरण
दिनांक 11.04.2026 को वादी साबुद्दीन पुत्र जाफर निवासी नई आबादी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता आरजी गार्डन थाना दादरी गौतमबुद्धनगरद्वारा ने थाना दादरी पर एक तहरीर बाबत स्कॉरपियो नं0-UP 16 FP 1406 के चारो टायर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया । जिस पर थाना दादरी पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतु तत्काल 03 टीमो का गठन किया गया । गठित टीमो द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तगण 01. आसिफ पुत्र सलीम निवासी आर जी एनक्लेव थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर उम्र करीब 30 वर्ष 02. राजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र मेहराजुद्दीन हाल पता आर जी एनक्लेव थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर मूल निवासी पुरानी कटैहरा रोड, भीम सिंह डेयरी के पास नई आबादी कस्बा व थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर उम्र करीब 28 वर्ष व 01 बाल अपचारी को पेरीफेरल जारचा अण्डर पास से समय 21.27 बजे गिरफ्तार किया गया । कब्जे से 04 अदद टायर मय एलॉय व्हील, 01 जैक, 01 पाना, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार व 02 अदद नाजायज चाकू बरामद किये गये । पूछताछ करने पर तीनो ने घटना करना स्वीकार किया गया है । विवेचनात्मक कार्यवाही के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 की वृद्धि की गयी । अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।









