Blog
आज दिनांक 24.02.2026 को थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्रान्तर्गत नितिन पुत्र फिरे निवासी ग्राम लुक्सर के ऊपर सचिन व अन्य द्वारा फायर किया गया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकों उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया । उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा नितिन को मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीमें गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर अन्य विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।









