Blog

दादरी  शिव चौदस के पावन अवसर पर जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यावली में धूमधाम से संपन्न कराया इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुध नगर

 लोग सुबह से ही शिव की पूजा करने के लिए आने शुरू हो गए और लगातार आते रहे कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस तैनात रही और सबसे बड़ी बात यह है

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कमेटी के कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया और इस दौरान उन्होंने बताया है

कि यह शिवलिंग जमीन से ही उत्पन्न हुआ था और इसके लिए एक कमेटी का गठन 2002 में किया गया था इसमें राकेश राणा को अध्यक्ष तथा संरक्षक सत्येंद्र सिसोदिया को बनाया गया था जो आज भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं कोषाध्यक्ष कमल किशोर को मनोनीत किया गया था

और इस मौके पर लोकेश मनोज बंसल शिव हरी सिंह रामकुमार चौहान संदीप चौहान गजेंद्र सिंह एवं रिंकू प्रधान समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे तथा प्रशासन की देखरेख में शिव चौदस का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

Related Articles

Back to top button