Blog

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू आटा प्रकरण पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की त्वरित कार्रवाई

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर, 16 फरवरी 2026

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुट्टू का आटा खाकर लोगों के बीमार होने की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा प्रभावित लोगों की जानकारी प्राप्त की गयी। कुट्टू का आटा (H Pure Brand) के सेवन से बीमार होने तथा आटा खरीदने वाली दुकान की जानकारी प्राप्त करके

इको विलेज 3 सुपर टेक ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विकास जनरल स्टोर से कुट्टू का आटा (H Pure Brand) का 01 नमूना, हिमालयन प्राइड ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अपना स्टोर से कुट्टू का आटा (H Pure Brand) का 01 नमूना तथा रॉयल कोर्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्रशांत स्टोर से कुट्टू का आटा (H Pure Brand) का 01 नमूना लिया गया तथा इस स्टोर का खाद्य लाइसेंस/ पंजीकरण नहीं पाए जाने पर सील किया गया। उक्त दुकानदारों से सप्लायर/ निर्माता की जानकारी प्राप्त करके चिपयाना बुजुर्ग स्थित उक्त ब्रांड के निर्माता H D Spices का निरीक्षण किया गया

Related Articles

Back to top button