Blog
दिनांक 14.02.2026 को श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय श्रीमती प्रशाली गंगवार महोदया व श्रीमान प्रभारी निरीक्षक
सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

दादरी महोदय के नेतृत्व मे थाना दादरी पुलिस द्वारा थाना दादरी परिसर पर आगामी त्योहार (शिवरात्रि, रमजान/ईद व होली) पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत् पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान चैयरमेन महोदय दादरी, क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति, धर्मगुरु व

थाना दादरी के अधिकारी / कर्मचारीगण व नगर पालिका, विद्युत विभाग व तहसील दादरी के अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे । मीटिंग के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियो से आगामी त्योहार शिवरात्रि, रमजान/ईद व होली को सकुशल सम्पन्न कराने की अपील की गयी तथा उच्चाधिकारीगण के आदेश व निर्देशो से सभी को अवगत कराया गया ।









