थाना दादरी पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 08 अभियुक्तगण को 02 गड्डी ताश के पत्ते व 8840/- रूपये के साथ किया गया गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
अभियुक्तगण द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलना एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के पत्ते एवं माल फड के रूपये बरामद होना ।
*कार्यवाही का विवरण*
दिनांक 27.10.2024 को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 04 अभियुक्तगण 1.सुन्दर पुत्र नत्थी निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र – 45 वर्ष 2.देवेन्द्र पुत्र सोनपाल निवासी ग्राम जटपुरा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर हाल पता ज्वाली का मकान घोडी बछेडा थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर उम्र- 33 वर्ष 3. सतीश पुत्र बलदेव निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र- 43 वर्ष 4.ज्ञानचंद पुत्र रामपाल निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र- 45 वर्ष को 52 ताश के पत्ते व माल फड के 4000 रुपये के साथ अंसल की बिल्डिंग के पास से तथा 04 नफर अभियुक्तगण 1.सुनील पुत्र नत्थी निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र- 30 वर्ष 2. सुधीर पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र- 24 वर्ष 3. नरेश पुत्र लालाराम सिंह निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र- 26 वर्ष 4. सुनील पुत्र राम किशन निवासी ग्राम घोडी बछेडा थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र- 45 वर्ष को 52 ताश के पत्ते व माल फड 4840 रुपये के साथ फोरमी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।