Blog

थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की लाइसेंसी बंदूक मय 04 कारतूस .12 बोर, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 30.05.2026 को अभियुक्तगण अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारें सोते हुए सुरक्षा गार्ड पर पड़ी तो उन्होनें देखा कि गार्ड के कंधे पर काले बैग में एक बंदूक टंगी हुई। अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल को रोककर बंदूक को चोरी करके वहाँ से चले गए। सूचना प्राप्त होते ही थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी।

*कार्यवाही का विवरण-*
दिनांक 31.05.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तगण (1) दिव्यांशु शुक्ला उर्फ भूरी पुत्र रितेश शुक्ला (2) शिवम पुत्र बबली (3) साहिल शर्मा पुत्र अजय शर्मा (4) आर्यन सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह को भगत सिंह पार्क सेक्टर-31 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से सुरक्षा गार्ड से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक (डिसमेंटल अवस्था), 04 कारतूस .12 बोर, सुरक्षा गार्ड की सीटी, बैंक पासबुक, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजि0नं0-UP16AX1688 व अभियुक्त दिव्यांशु शुक्ला उर्फ भूरी, शिवम पुत्र बबली के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button