Blog

थाना दादरी पुलिस द्वारा मेडीकल स्टोर संचालक पर चाकूओ से वार करने की घटना में शामिल प्रकाश में आये 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 28.09.2025 को थाना दादरी पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर वादी के चाचा के ऊपर चाकूओ से हमला करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0528/2025 धारा 109 बीएनएस थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त घटना में 02 वांछित अभियुक्त 1. राजकुमार पुत्र विनोद निवासी मोहल्ला गौतमपुरी कस्बा व थाना दादरी व 2. साजिद पुत्र हनीफ निवासी नीलकंठ कालोनी कस्बा व थाना दादरी को आज दिनांक 30.09.2025 को पुलिस मुठभेड के उपरान्त थाना ददारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 सर्जिकल ब्लेड व 01 मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट की बरामद हुयी है। दोनों घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम दोनों पेन्ट करने का काम करते है। कुछ दिन से हम कस्बा दादरी में एक व्यक्ति (विनोद पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गगन विहार थाना दादरी) के यहां पेन्ट का काम कर रहे थे । विनोद उपरोक्त के द्वारा 50 हजार रूपये का लालच देकर मेडीकल स्टोर संचालक पर चाकूओ से वार करने की घटना कारित करायी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर अभियोग पंजीकृत है तथा उपरोक्त घटना मे हम दोनो के साथ हमारे दो अन्य साथी एजाज मेवाती उर्फ जहरू पुत्र मो0 शाकिर नि0 मो0 मेवातियान पीपलवाली मस्जिद के पास थाना दादरी जीबीएन व कुनाल उर्फ कपिल पुत्र खेमचन्द नि0 एस्कोर्ट कालोनी थाना दादरी जीबीएन भी थे।

*कार्यवाही का विवरण-*
थाना दादरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 30.09.2025 को मेडीकल स्टोर संचालक पर चाकूओ से वार करने की घटना में शामिल प्रकाश में आये 03 अभियुक्तगण 1.एजाज मेवाती उर्फ जहरू पुत्र मो0 शाकिर 2.कुनाल उर्फ कपिल पुत्र खेमचन्द 3.विनोद पुत्र रघुवीर सिंह को कस्बा दादरी से गिरफ्तार किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button