थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण में 02 वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण
दिनांक 28.01.2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से आत्महत्या के दुष्प्रेरण में 02 वाँछित अभियुक्त 1- सुधांशु उर्फ शेखर पुत्र विष्णु दुबे 2.रोहित भाटी पुत्र धर्मवीर सिंह को आईआईएमटी तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 23/24.01.2026 की रात्रि में नॉलेज पार्क-3 स्थित हॉस्टल के अभियुक्तों (वार्डन) द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र उदित सोनी पुत्र विजय सोनी, निवासी भोगनीपुर, जनपद झांसी द्वारा आत्महत्या करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त वाँछित चल हे थे।
थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा दिनांक 25.01.2026 को पूर्व में उक्त घटना में वांछित अन्य 02 अभियुक्त 1. सत्यनारायण पाण्डेय पुत्र स्व0 रामदेव पाण्डेय 2. धर्म सिंह सिकरवार पुत्र राम सेवक सिंह को गिरफ्तार किया गया था।









