Blog

थाना जेवर पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
थाना जेवर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नंगला जहानूॅ में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दो व्यक्तियों द्वारा मारपीट के सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना जेवर पर मु0अ0सं0 053/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरणः-
आज दिनांक 12.02.2026 को थाना जेवर पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों 1. मोहम्मद हनीफ पुत्र रहमत, 2. सोहेल पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासीगण ग्राम नगला जहानूं थाना जेवर गौतमबुद्धनगर को ग्राम नगला जहानूँ से गिरफ्तार किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button