Blog

थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से गाड़ियों से चोरी किए 09 टायर, 5000 रुपये नकद, 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद।

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 25.02.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 02 शातिर अभियुक्त 1. भूपेन्द्र पुत्र विजेन्द्र सिंह 2. सतीश कुमार पुत्र स्व0 निहाल सिंह को गंगा अपार्टमेंट के पीछे बने नाले के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से गाड़ियों से चोरी किए 09 टायर, 5000 रुपये नकद, 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 कार रजि0नं0- DL1ZD8161 को बरामद किया गया है।

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 23.02.2026 को उन्होंने थाना सेक्टर-24 नोएडा क्षेत्र में एक घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार के चारों टायर खोलकर चोरी कर लिये थे। चोरी किये गये टायरों को उन्होंने राह चलते ओला/उबर वाहन चालकों को औने-पौने दामों में बेच दिया था तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बांटकर अपने शौक एवं मौज-मस्ती में खर्च कर दिया। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक 09.02.2026 को सेक्टर-29 में एक घर के बाहर खड़ी बलेनो कार का एक टायर चोरी किया था। उक्त घटनाओं के संबंध में क्रमशः थाना सेक्टर-24 पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 303(2) बीएनएस व थाना सेक्टर-20 नोएडा पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button