Blog

सिटी हार्ट स्कूल में मनाया गया मकरसंक्रांति पर्व। मकरसंक्रांति के उपलक्ष में सिटी हार्ट में बाटे गए गर्म कपड़े।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट स्कूल में मकरसंक्रांति व लोहड़ी पर्व मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी लोहड़ी व मकरसंक्रांति पर्व बड़े हर्षौल्लास से मनाया गया, स्कूल के बच्चों व अध्यापकों ने मिलकर पूरी विधिवत तरीके से पूजा अर्चना कर पर्व मनाया। अध्यापकों ने गीत व नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

सभी ने तिलसकड़ी व मुंगफली का भोग लगाया। स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने मकरसंक्रांति के उपलक्ष में सभी कर्मचारियों को गर्म कपड़े वितरित किए। इतने शरद मौसम में गर्म कपड़े पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे, उनकी खुशी देखकर सर को भी संतोष हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सर ने सभी को मकरसंक्रांति व लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button