Blog

थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद।

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

दिनांक 06.03.2026 को थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से मु0अ0सं0 0066/2026 धारा 103(1)/3(5) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त 1.लब्बु उर्फ लोकेन्द्र सोलंकी पुत्र सुभाष सोलंकी 2.निखिल सोलंकी पुत्र सुभाष सोलंकी 3.प्रिया सिंह पुत्री सुभाष सोलंकी को पर्थला डूब क्षेत्र कब्रिस्तान सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फ्रॉन्क्स कार (बिना नम्बर) व 01 पिस्टल .32 बोर मय 02 कारतूस बरामद हुए है। घटना में शामिल एक बाल अपचारी उम्र 16 वर्ष को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 04/03/2026 को Ivy County Society, Sector-75 Noida के मार्केट में साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी थी एवं मौके से अपनी कार फ्रॉन्क्स को लेकर फरार हो गये थे।

 

Related Articles

Back to top button